शिक्षक दिवस
जिंदगी के तमाम उन शिक्षकों का शुक्रिया और salute करता हूं जिनकी वजह से आज मेरा जीवन ईमानदारी सत्य अहिंसा और कर्तव्य परायणता की पराकाष्ठा पर खरा उतरता नजर आता है मेरे जीवन के ज्वेलर मेरे मन को......
मेरे बाबु जी जो मेरे जीवन के सबसे बड़े शिक्षक थे.....प्रेम मोहब्बत और इंसान को इंसानी नजरिये से देखने का जज्बा यदि आज मेरे साथ है वो केवल मेरे बाबुजी की दी हुई शिक्षा की वज़ह से.....
आज एक इंसान को इंसान बनने की सबसे ज्यादा जरूरत है इस धरती पर!!!
कक्षाओं में पढ़ाने वाले शिक्षक की भूमिका भी बेहद महत्त्वपूर्ण है......
जैसे सुनार सोने को तपाकर कोई आभुषण बनाता है ठीक वैसे ही किसी के जीवन की तमाम घटनाएं, परिवार ,समाज और क्लास रूम में शिक्षक एक बच्चे को इंसान के रूप मे अवतरित होने मे मदद करते है.....
आज मैं उन सारे लोगों का दिल से शुक्रिया अदा करता हूं जिसकी वजह से मैं और मेरा जीवन आज है.....
आज की पीढ़ी और लोगों से शिक्षक दिवस के दिन अपील है पहले इंसान बनो जो आज धरती को बचाने खातिर बहुत जरूरी है.....प्रेम और मोहब्बत जीवन का मूलमंत्र होना चाहिए नफरत नहीं....
Comments
Post a Comment