Posts

Showing posts from July, 2025

ज्योतिष और गुरुजी

 मैं कर्मा और केवल कर्मा में बिश्वास करनेवाला था और हूं भी! एक भगवान में आस्था रखनेवाला..किन्तु पूजा और दूसरे परम्पराओं में थोड़ा कम बिश्वास करनेवाला एक आम आदमी!! ये पांच नवंबर 2023 का दिन था जब मेरे जीवन में एक सुनामी की दस्तक हुई और मैंने अपना हीरा जैसा चौदह साल का बेटा Medica Mukundapur अस्पताल में इलाज के दौरान खो दिया!! 4th नवंबर 23 को गुड्डू पंडि जी ने बता दिया था मेरे बेटे के बारे मे कि उसका और आयु नहीं दिख रहा उसकी कुंडली में...केवल 10% संभावना है उसको बचाने का!! भविष्य बताने का ये गणना ठीक साल महीना समय और जन्म स्थान के आधार पर पंडि जी द्वारा किया गया था और सबसे महत्वपूर्ण बात ये सब बातें कोलकाता से दूर औरंगाबाद बिहार से पंडि जी बता रहे थे जब हमारे दोस्तों और परिचितों ने महामृत्युंजय जाप करने के लिए उनसे संपर्क किया जो हिन्दू धर्म में जीवन रक्षक मंत्र के रूप मे जाना जाता है!!किन्तु उन्होंने ऐसा करने से मना कर दिया क्योंकि यदि बीच में कुछ होने से दूसरे सदस्य के उप्पर आघात हो सकता है और शायद हमारे ग्रंथों में ये वर्णित है फलस्वरुप पंडि जी केवल पाठ करने को राजी हुए 5th नवंबर ...