Posts

Showing posts from October, 2024

एक साल और जीवन के रंग बदरंग

मनुष्य का जीवन एक गाड़ी के समान है जो बहुत तेजी से हमलोग चलाते रहते है...किन्तु सोचिए जब आपकी गाड़ी का ब्रेक कोई और लगाने को मजबूर कर दे! कुछ ऐसा ही हमलोगों के जीवन मे हुआ...पिछले साल अक्तूबर में मैं पत्नि बेटी और बेटा गुजरात के लिए रवाना हुए पूजा की छुट्टियों में...सूरत में ससुराल वालों के वहां रुकना हुआ फिर वहां से traveller गाड़ी से द्वारका bet द्वारका सोमनाथ मन्दिर और बहुत सारे जगह घूमना हुआ....दस लोगों का समूह और घूमने का आनंद का क्या ही कहना! इसी बीच बेटा को खांसी हो गया...डॉक्टर से दिखा के दवाई का बंदोबस्त किया गया....सताईस अक्तूबर वापसी था.....बेटा को बुखार भी शुरु हुआ आना....28th को देर रात पहुचे हमलोग कोलकाता....29th को डॉक्टर से दिखाए....टेस्ट हुआ डेंगू निकला....प्लेटलेट्स 1.55L था....30th अक्तूबर 70k प्लेटलेट्स तब  मेडिका मुकुंदपूर में भर्ती करवाया गया बेटा को.....इलाज चालू......ब्लड टेस्ट हुआ जिसमें लीवर में बहुत इन्फेक्शन का बात डॉक्टर ने बोला! डॉक्टर निकोला के supervision में इलाज चल रहा था...बार बार बोलती रहीं समय लगेगा किन्तु ठीक हो जाएगा!! किन्तु हमलोग भाग्यशाली न...