प्यार मोहब्बत वाला आम आदमी
पल दो पल के जीवन मे क्या गिला क्या शिकवा
ऐ राहगीरों प्यार मोहब्बत कर लो सबसे !
लड़ाई भी कर लेना एक पल की खातिर
किन्तु अगले ही पल देना बिसार उसे
प्यार मोहब्बत का कोई मोल नहीं ऐ राहगीर
जो मन की शांति इसमें है वो लड़ाई झगड़े में कहाँ
बहस भी कर लेना किन्तु मन मे ना रखना
भूल जाने की एक आदत डाल लेना तभी
सही जीवन जी पाओगे!!!
कभी मन के कोने मे लेना झाँक
हँसी ठहाके और प्रेम इश्क से बड़ा और क्या
देखने से हँस लेने की कोशिश कर लेना
यही पल दो पल का जीवन है!!
कुछ भी यहां से नहीं ले पाओगे
सब छोड़ यही चले जाओगे फिर काहे का गिला
काहे का शिकवा!!!
हम तो आम आदमी ठहरे ग़लतियाँ भी
अच्छे काम भी सब करते रहनेवाला आम आदमी
ना हम देवता ना हम भगवान और काहे का diamond
केवल आम मनुष्य!!
सबके दिलों को जीतने की कोशिश करनेवाला
प्यार मोहब्बत की खुशबु का पैगाम देनेवाला
केवल एक आम आदमी!!
पल महिने साल देखते सीखते सीखते
प्यार का पैगाम देता एक आम आदमी ही तो हूं!
Diamond तो हमारे kutty सर है इस समूह का
कोई पुराना नजदीक का दोस्त कभी नाराज ना हो
जुड़े हुए रिश्तों को स्पर्श करने की चाह वाला
एक आम मनुष्य है हम!!!
दो पंक्तियाँ लिख लिया कर्ता हूं कभी कभी
ताकि मन को कुछ खुराक दे पाऊँ!!!
Comments
Post a Comment