I m सॉरी डे


आज माता दिवस तो कभी गुरु दिवस 

तो कभी प्यार दिवस तो कभी मित्रता 

दिवस तो कभी भाई दिवस...

एक दिन I m सॉरी वाला भी चाहिए 

हम रहें या ना रहे किन्तु ये दिवस होना चाहिए....

चाहे हमने कभी किसी का मन दुखाया हो या बिना इजाजत प्यार ही कर लिया हो 

या कभी लड़ाई ही किया हो...

या किसी से बेकार की बहस बाज़ी से 

किसी अपने का मन ही दुखाया हो 

ये सब होता सबों के साथ है जो इंसान है इस धरती पे....


I m सॉरी डे होना भी बनता है 

सोचने व पश्चाताप का एक दिवस 

शायद प्रेम का संचार कराता हुआ 

शायद I m सॉरी बोल एक दिन 

किसी के दुखाये मन मे एक प्रेम का माहौल बनता नजर आए....

हम इंसान रोज ऐसी गलतियां करते होंगे ऐसा मेरा विचार है...

हम अच्छे काम भी करते हुऐ जाते है 

चाहे मसला दिल दुखाने का हो या मन 

को दुखाने का....या किसी की मीठी मुस्कान को हमने कुछ पल खातिर दुखाया हो....किन्तु प्रेम बहुत जरूरी 

I m सॉरी दिवस होना बनता है....

गलतियाँ व अच्छाइयां दोनों एक ही सिक्के के दो पहलु....

किन्तु I m सॉरी डे है बहुत जरूरी 

इससे इंसानी रिश्तों का शायद पुनर्जन्म होता हुआ नजर आए.....

कभी सोचिए कैसा महसूस करता होगा 

कोई इंसान जब दूसरा उसको एक बार 

I m सॉरी बोलता हुआ मिले.....

शायद प्रेम या अच्छे इंसानी रिश्तों खातिर 

I m सॉरी डे होना बनता है....

वैसे हमारे मन के चाहने या पाने की कोई सीमा नहीं किंतु किसी और का मन को दुःखित करने का कोई अधिकार नहीं...

कोई बेटा अपने पिता को अपनी माता को 

पति अपनी पत्नि को प्रेमी अपनी प्रेमिका को I m सॉरी बोलता हुआ नजर आए 

एक भाई अपने भाई को या कोई मित्र अपने मित्र को या एक इंसान दूसरे इंसान को I m सॉरी बोलता नजर आए 

वो भी I m सॉरी डे के दिन ...

ख्याली पुलाव ही सही ये किन्तु अच्छा है ये विचार......

Comments

Popular posts from this blog

श्रद्धांजलि

मनुष्य जीवन

Me and Guddu pundit