Valentines day (प्रेम दिवस)

 वैसे तो हर दिन ही वैलेंटाइन दिन है

प्रेम है तो सब कुछ है नही तो कुछ भी नही।।

आज का दिन उन तमाम नफरतियो को

खुद के भित्तर झाँकके देखना चाहिए

जो इंसानो से नफरत पाले बैठे है मन मे

अरे मूर्खों प्रेम करो सबसे अपने जीवन से भी।।

प्रेम से नफरत को हराना सीखो

दो दिन की ये जिंदगी बहुत खूबसूरत है

दो हाथ पैर वाले इंसानो प्रेम को देखो

कम से कम आज तो देखो जीवन को प्रेम से।।

आसपास को देखो हर किसी को प्रेम से

वैसे तो हर दिन ही प्रेम का दिन होत है

थोड़ी देर रुको ठहरो व जीवन को देखो

अपने प्रेम को देखो उसको बोलो जरूर

उसको अहसास होने दो कोई प्रेम करता है उसको।।।

प्रेमी प्रेमिका हो या पति पत्नी हो 

ये प्रेम बहुत खबसूरत व जरूरी है

बृहद रूप में देखा जाए तो हर किसी को

हर किसी से प्रेम होना बहुत जरूरी ।।

नफरत इंसानो का दुश्मन है।।

मैं और मेरा जीवन केवल प्रेम है और कुछ भी नही।।

प्रेम बिन सब सुना ये जीवन।।

जीवन साथी से प्रेम होना व प्रेमिका प्रेमी के बीच प्रेम होना उसको याद करना उसको जताना बेहद जरूरी

बाकी सभी रिश्तों को प्रेम ।।

ये प्रेम एक ताजगी एक शक्ति एक प्रेरणा 

देता हुआ होता है हर दिन।।

मेरी जीवनसाथी को भी वैलेंटाइन्स दिन की ढेर सारी शुभकामनाएं।।

ये प्रेम यूं ही चलता रहे बढ़ता रहे

जीवन मे एक ताजगी का संचार बुढ़ापे तक होता रहे ।।।

Comments

Popular posts from this blog

श्रद्धांजलि

मनुष्य जीवन

Me and Guddu pundit