परिचय जीवन का
जीवन व खुद को खोजते खोजते
वैसे ताउम्र नही समझ पाते कौन है हम
फिर भी खुद को समझ लेने की जिद
मानो जाने का नाम नही ले रही।।
इश्क़ वाले वो जुनूनी पल भी क्या खूब थे
वैसे जीवन मे कई कई बार ये इश्क़ होता रहता है
एक बार इश्क़ केवल सिनेमा तक ही अच्छा
वास्तविक जीवन मे ये कहाँ।
कभी जिंदगी में अकेलेपन वाला पल अच्छा
कभी दोस्तों बीच वाला पल अच्छा।।
तो कभी अपने जुनूनी वाले वो पल अच्छे
जीवन खुद ही एक असमंजस की पतवार है
कभी ये अच्छा कभी वो अच्छा।।
सम्भवतः परिवर्तन ही सत्य है इस जीवन का
एक ही जैसा एक ही हालात में कौन है रहता।।
किंतु जीवन प्यार है दोस्ती है मुस्कुराहट है
जीवन अकेला भी है सत्य है।।
मन यदि आनंदित तभी जीवन अपना है
मन दुखी तो काहे का जीवन।।
हंसी मुस्कुराहट खुले मन से मिलने की बातें
मन मे चेट लिए जीवन जीने का क्या काम।।
मन को खुलके अभिव्यक्त कर लो यही तो है।।
अच्छे कर्मों से होता है ये मेरा परिचय जीवन का
क्रांति की एक मशाल सदा मन मे जलाए
जुनून की एक अविरल धारा हो मन मे ।।
भूल जाने की कुछ कला हो मन मे
कल क्या हुआ जैसे याद ही ना हो।।
अच्छे पलों को याद करके बुरो को भुलाना
यही तो परिचय है इस जीवन का।।।
दुसरो को तकलीफ देखे जीना भी क्या जीना
यदि मुस्कुराहट किसी के चेहरे पे दे पाओ
तब धन्य है ये जीवन व इसकी निरन्तरता।।
Comments
Post a Comment