शिक्षक दिवस

 आज शिक्षक दिवस है ।।वक़्त ठहरा हुआ हुआ सा लगता है।।

जीवन के पीछे वाले पन्नो को देखने की कोशिश करता आज।।

लगता है जैसे कल की ही बातें हो जैसे

कक्षा दो की शुरूवार हुई थी तब

साल शायद तिरासी का रहा होगा

लगता है फिर भी कल की बात हो जैसे

क्रिस्चियन विद्यालय भोजपुर 

कुछ भी नही आता था तब मेरे को

पहाड़ा जरूर चालीस तक मुंहजबानी 

याद हूआ करता था उन दिनों मेरे को

अंग्रेजी का तो कुछ भी नही

नमन करता आज बसंत बाबा को

जिन्होंने सिखाया अंग्रेजी पढ़ना व 

लिखना .....

आज नही है बसन्त बाबा हमारे बीच 

लेकिन तरोताजा है यादें आज भी

ये यादें ही है जो नही छोड़ती कभी भी

जब तक श्वास हो शरीर मे ये यादें है 

सिस्टर लोरेटो की वो बातें व सिखाई

सिस्टर लूना भी क्या कम थी

लाजबाब था पढ़ाने का तरीका

परमेश्वर के वो उपयोगी कक्षाएं

मेरा प्रणाम परमेश्वर जी ढकाईच को।।

फिर चौकियां वाले रामबिहारी को

कैसे भूल हु सकता।।

जो आजकल दुबई में है।।चाहे डुमराव 

वाले तिवारी जी हो या भानुप्रताप

ऐसे सभी शिक्षकों को मेरा प्रणाम

जीवन की पाठशाला में मेरे बाबूजी 

का ना था कोई जोड़।।

ज्ञान भरी उनकी बातें

वैसे तो बाबूजी की बहुत आती याद है

आज शिक्षक दिवस दिन नमन मेरा 

मेरे बाबूजी को ।।

ज्ञान भरी सच्ची बातें संस्कार आज भी संग मेरे।।।

बनारस में जनार्दन सिंह फिर गणित वाले 

श्रीवास्तव जी को मेरा प्रणाम

जनता इंटरमीडिएट कॉलेज व 

उदय प्रताप कॉलेज के उन सबको 

आज के दिन प्रणाम व नमन।।

कक्षाओं के बाहर भी नित्य प्रतिदिन

सीखने सिखाने वाले भी शिक्षक ही तो है

उन गलतियों का शुक्रिया जिससे कुछ 

सीखा जीवन मे।

ये गलतियां जो जीवनभर करते है हम

ये भी शिक्षक से कम थोड़े ना है।।

कोलकाता के उन लोगो का भी शुक्रिया

जिनसे कुछ ना कुछ सीखा हो।।

मेरी बीबी का भी शुक्रिया जिससे भी 

बहुत कुछ सीखा जीवन मे।।

दोस्तों का भी शुक्रिया जिनके व्यंग्य

व प्यार से भी सीखा बहुत कुछ 

सीखने सिखाने का ये सिलसिला

ताउम्र चलता रहेगा।।

शुक्रिया शिक्षक दिवस आज का दिन देने को ।।।

याद व प्रणाम व नमन व नतमस्तक कर पाया उन दिनों को इन दिनों को

उनलोगों को इनलोगो को

इनसे कुछ सीखा व सिखाया।।

Comments

Popular posts from this blog

श्रद्धांजलि

मनुष्य जीवन

Me and Guddu pundit