भक्त चश्मा

 भक्त चश्मा......

..ये एक चश्मा है जिसको लगाने के बाद आपको चारो ओर अच्छा ही अच्छा नजर आने लगेगा।।।रुपया का किमत 73 का चल रहा है लेकिन लगेगा अरे ये क्या ये 40 का हो गया।।पेट्रोल का कीमत 100 के उप्पर होने पर भी 40 वाला फीलिंग आएगा जो बन्दा इसको लगा लिया रहेगा।।।सरसो तेल 200 की जगह 60 का दिखेगा।।कोई मंत्री भ्रस्टाचार करता है तब भी वो देशहित में दिखाई पड़ता है....गंगा मैया के किनारे बिना अंतिम संस्कार किये लोगो की लाशें तैरती है तो भी उनको ये चमत्कार दिखता है....सभी देश वैक्सीन को स्टोर एक साल से कर रहे थे लेकिन हमारी सरकार सो रही थी फिर भी ये अद्भुत सफल मेहनती सरकार नजर आएगी।।जब बाबा रामदेव और आधुनिक विज्ञान में तुलना होगा तब बाबा सही नजर आएगा भले ही बीमार होने पे अस्पताल जाना पड़े या मजबूरी में वैक्सीन लगवाना पड़े...कोई बड़ा आपरेशन करवाना पड़े तो भी बाबा रामदेव बड़ा दिखता है  विज्ञान के सामने।। बड़ा अद्भुत चश्मा है ये जो पिछले 7 साल से सोशल मीडिया के माध्यम से या मीडिया चॅनेल्स के माध्यम से आंखों पे लगाने की कोशिश हो रही है और बहुत लोग लगा भी चुके है ...ये अलग बात है उनको पता ही नही है ऐसा कुछ हुआ है उनके साथ।। चारो ओर नफरत का माहौल बना हुआ है वो उनको रामराज्य नजर आएगा.....वो चश्मा ऐसा दिखाता है जैसे सभी मंत्री बाबा और उन्नाव वाला कुलदीप सेंगर टाइप्स भी भगवान राम की तरह चरित्रवान नजर आएंगे।।।खाता में आया हो या नही लेकिन 15 लाख आ गया ऐसा वाला फीलिंग भी आएगा।।।किसान आत्महत्या कर रहा हो या ज्यादा तकलीफ में हो तब भी अच्छा दृश्य दिखेगा जो भक्त चश्मा लगा लिया हो।।।मैं कोई इसका विशेषज्ञ तो नही हु  लेकिन जितना देखा हु लोगो के साथ उठते बैठते अभी तक यही नजर आया है मेरे को।।।।चारो ओर हिन्दू मुस्लिम का लड़ाई ही नजर आएगा।।।।।

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

श्रद्धांजलि

मनुष्य जीवन

Me and Guddu pundit