जीवन पल
याद करो उन अनमोल पलों को
प्यार मोहब्बत के किस्से व चर्चाएं
एक हंसी का फुहार भी काफी था तब
नयना से नयना का एक बार बात करना भी क्या किसी अजूबे से कम था।।।
प्रश्नों की बौछार जरूर करना...
उन फिरकापरस्तों से।।
चाहे ये वाले या वो वाले
कहा से लाते ये नफरत का समंदर
हम तो ठहरे प्यार के वही सौदागर
जो इल्लु इल्लु के गानो में आज भी खोज लेते जीवनरस व तरोताजगी।
उन काजल भरे नयनों से भी जीवन रस लेनेवाले को भला क्या वास्ता।।
व्हाट्सअप यूनिवर्सिटी के नफरतियों से।।
दोस्त..जरा याद कर लो कौन है हम
इल्लु इल्लु का मतलब आज भी वही
कल और परसो भी वही रहेगा।।
Comments
Post a Comment